नैनीताल- बेतालघाट फायरिंग मामला, निर्वाचन आयोग सख़्त, CO भवाली पर विभागीय कार्रवाई, थाना अध्यक्ष को किया निलंबित

 | 
Betalghat news

बेतालघाट (नैनीताल) – राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड ने बेतालघाट में प्रमुख एवं उप प्रमुखों के निर्वाचन के दौरान हुई फायरिंग की घटना पर गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए भवाली के पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) प्रमोद शाह के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने की संस्तुति की है।

साथ ही, बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीश अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी गई है।

Betalghat

गौरतलब है कि प्रमुख और उप प्रमुखों के चुनाव के दौरान बेतालघाट में हुई फायरिंग से माहौल तनावपूर्ण हो गया था। इस घटना को लेकर राजनीतिक दलों ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे।

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अब शासन स्तर पर विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

WhatsApp Group Join Now