नैनीताल - उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नैनीताल जिले की कमान संभालेंगे अंकुर शर्मा, प्रकाश जोशी महामंत्री पद पर निर्वाचित
नैनीताल - उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रांतीय अधिवेशन के दौरान नैनीताल जिला इकाई के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में अंकुर शर्मा को जिलाध्यक्ष तथा प्रकाश जोशी को जिला महामंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के निर्वाचन की घोषणा होते ही उपस्थित पत्रकारों एवं संगठन पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रयाग पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष अविक्षित रमन, प्रदेश उपाध्यक्ष बी.सी. भट्ट, डॉ. रजनीकांत शुक्ला, प्रदेश सचिव विपिन चंद्रा, उत्तराखंड राज्य विज्ञापन समिति के सदस्य भरत शाह, वरिष्ठ पत्रकार भगवान सिंह गंगोला, नैनीताल प्रेस क्लब के अध्यक्ष माधव पालीवाल, महामंत्री संजय नागपाल, गणेश पाठक, ओपी पांडे, राजेंद्र तिवारी, लालकुआं इकाई के अध्यक्ष रणजीत बोरा, महामंत्री दीप जोशी, हरीश पनेरू सहित प्रदेशभर से पहुंचे विभिन्न जिला एवं नगर इकाइयों के अध्यक्षों, महामंत्रियों और सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि अंकुर शर्मा और प्रकाश जोशी के नेतृत्व में नैनीताल जिला इकाई और अधिक सक्रिय एवं सशक्त होकर पत्रकार हितों के लिए कार्य करेगी।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों की एकजुटता, उनके अधिकारों की रक्षा तथा संगठन के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
