नैनीताल - भारतीय सेना की बंगाल इंजीनियर्स ग्रुप में तैनात जवान का हुआ निधन, परिवार में मचा कोहराम
![](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/client/86272/uploaded/600dd869b2d5617f3e981872e8430ae0.jpeg)
नैनीताल - भारतीय सेना में तैनात एक युवा जवान का निधन हो गया है, कोटाबाग के ग्राम नोदा निवासी भारतीय सेना के जवान का बीमारी से निधन हो गया। मंगलवार को सीताबनी स्थित घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। हल्द्वानी से पहुंचे सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर जवान को अंतिम विदाई दी।
![](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/static/themes/12/86272/3364/images/250x160-Haldwani-Portal-page-0001.jpg)
कोटाबाग नोदा गांव के गौरव लटवाल (24) 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। पिछले एक साल से वह बंगाल इंजीनियर्स ग्रुप रुड़की में तैनात थे। दो जनवरी को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें रुड़की के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से दो दिन बाद उन्हें आरआर हॉस्पिटल दिल्ली रेफर कर दिया गया। 18 दिन रहने के बाद 21 जनवरी की रात गौरव की मृत्यु हो गई। गौरव की पार्थिव देह मंगलवार सुबह घर पहुंची। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया।
![](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/static/themes/12/86272/3364/images/IMG-20240910-WA0009.jpg)
अंत्येष्टि के दौरान कैप्टन मोहन चंद कबडवाल, सुरेश लाल शाह, सूबेदार धारा बल्लभ नैनवाल, त्रिलोक सिंह, जीवन सिंह, कृपाल सिंह खत्री मौजूद रहे। गौरव अविवाहित थे। परिवार में माता-पिता, बड़ा भाई और दो बहनें हैं।