नैनीताल - 17 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़, लिफ्ट लेकर युवक ने की अश्लील हरकतें, आरोपी गिरफ्तार

 | 
Uttarakhand Crime News - नैनीताल - 17 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़, लिफ्ट लेकर युवक ने की अश्लील हरकतें, आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल - मंगोली चौकी क्षेत्र में स्कूटी सवार 17 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने किशोरी से लिफ्ट ली और रास्ते में सुनसान जंगल क्षेत्र में उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। किशोरी के विरोध करने के बावजूद आरोपी नहीं रुका। इसके बाद किशोरी ने स्कूटी गिराकर किसी तरह वहां से भागकर खुद को बचाया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मंगोली चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम उनकी 17 वर्षीय बेटी स्कूटी से बाजार गई थी। घर लौटते समय गांव के ही 36 वर्षीय हरीश चंद्र पांडे ने उससे लिफ्ट मांगी। गांव का परिचित होने के कारण किशोरी ने उसे स्कूटी पर बैठा लिया।

आरोप है कि कुछ दूरी आगे सुनसान जंगल क्षेत्र में पहुंचने पर युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी ने इसका विरोध किया, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद किशोरी ने स्कूटी गिरा दी और मौके से भागकर अपनी सुरक्षा की।

मामले में कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी हरीश चंद्र पांडे के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now