हल्द्वानी - भीमताल मार्ग पर सलड़ी के पास मैक्स वाहन पलटा, यात्रियों की मची चीख-पुकार, उपचार के लिए एसटीएच भेजा 

 | 
हल्द्वानी - भीमताल मार्ग पर सलड़ी के पास मैक्स वाहन पलटा, तीन यात्री घायल, उपचार के लिए एसटीएच भेजा 

हल्द्वानी - हल्द्वानी-भीमताल मोटर मार्ग पर शुक्रवार शाम एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा सलड़ी क्षेत्र के पास शाम करीब पांच बजे हुआ। दुर्घटना में वाहन में सवार पांच यात्रियों में से तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी वाहन के जरिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया। वाहन के सड़क किनारे पलटने से मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई, जिससे यात्रियों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से यातायात सुचारू कराया गया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि हादसे में तीन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए एसटीएच भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

WhatsApp Group Join Now