Martyr Deepak Singh Sugra - मासूम बेटे पर टूटा दुखों का पहाड़, तीन महीने पहले मां की मौत अब पिता फौज में हुए शहीद 
 

 | 

Uttarakhand Martyr Deepak Singh Sugra - उत्तराखंड से दुखद खबर सामने आ रही है, पहाड़ के एक और लाल ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण त्याग दिए हैं, दरअसल पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट ब्लॉक के बेलपट्टी स्थित सुगड़ी गांव के 50 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) में तैनात नायक दीपक सिंह सुगड़ा (29) पुत्र मोहन सिंह (Martyr Deepak Singh Sugra Pithoragarh) की जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के खेरू में शहीद हो गए हैं। जवान के छोटे भाई के अनुसार रात में उन्हें सेना की तरफ से एक जवान ने दीपक को गोली लगने से मौत की जानकारी दी। वहीं जवान का शव शनिवार तक घर पहुंचने की उम्मीद है


तीन महीने पहले पत्नी की हुई थी मौत - 
तीन महीने पहले दीपक सिंह सुगड़ा की पत्नी हिमानी (24) की बीमारी के कारण हल्द्वानी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। नायक दीपक सिंह की इंटर तक की पढ़ाई चौरपाल से हुई थी। वह वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। जानकारी के अनुसार दीपक दो बार पैरा स्पेशल कमांडो की ट्रेनिंग ले चुके हैं लेकिन पैर में चोट आने के कारण उन्हें वापस यूनिट भेज दिया गया।


एक साल के मासूम पर टूटा दुखों का पहाड़ - 
दीपक सिंह का एक साल का बेटा अपनी दादी के साथ गांव में रहता है जिसका वह पांच दिन पहले जन्मदिन मनाकर ड्यूटी पर गए थे। उस समय दीपक ने बेटे और पत्नी की फाइल फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। दीपक सिंह के पिता मोहन सिंह की चार साल पहले मौत हो चुकी है। उनके दो भाई अनिल सिंह सुगड़ा और गोकुल सिंह सुगड़ा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वर्ष 2015 में दीपक के सेना में भर्ती होने पर पूरे परिवार ने जश्न मनाया था। दीपक सिंह के मौत की सूचना अभी उनकी माता कौशुली देवी (54) को नहीं दी गई है। शहीद दीपक अपने पीछे एक साल के मासूम बेटे सहित भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गए हैं।

WhatsApp Group Join Now