नैनीताल - जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 4 इंस्पेक्टर सहित 47 दरोगाओं के ताबड़तोड़ तबादले, देखिये लिस्ट
नैनीताल - जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी तबादला सूची के तहत 4 इंस्पेक्टर और 47 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के स्थानांतरण किए गए हैं। इसके साथ ही जिले के पांच थानों और 17 पुलिस चौकियों के इंचार्ज भी बदले गए हैं।

तबादलों के तहत इंस्पेक्टर जसवीर सिंह को काठगोदाम कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है, जबकि हरपाल सिंह को तल्लीताल कोतवाली और राजेंद्र रावत को मल्लीताल कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उपनिरीक्षक तारा सिंह राणा को थाना चोरगलिया का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अनीस अहमद को थाना खनस्यूं का चार्ज दिया गया है।

एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नए तैनात अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
