LUCC Scam - देहरादून में करोड़ों का स्कैम, अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ भी आरोपित सूची में, इस वजह से फंसे 

 | 
LUCC Scam - देहरादून में करोड़ों का स्कैम, अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ भी आरोपित सूची में, इस वजह से फंसे 

देहरादून - बहुचर्चित द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी (LUCC) घोटाले में अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ का नाम भी सामने आया है। देहरादून के रायपुर थाने में 6.27 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में दोनों को आरोपित किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने पीड़ितों को बताया कि सोसाइटी भारत सरकार के अधीन पंजीकृत संस्था है और इसके ब्रांड एंबेस्डर फिल्म अभिनेता आलोक नाथ व श्रेयस तलपड़े हैं। पीड़ितों ने इस झांसे में आकर करोड़ों रुपये निवेश किए।

सीबीआई और पुलिस कार्रवाई- 
पूर्व में जांच कर रही CB-CID टीम मुंबई पहुंची और श्रेयस तलपड़े के घर जांच की। गिरफ्तारी से बचने के लिए श्रेयस तलपड़े ने सर्वोच्च न्यायालय से स्टे ले लिया। इस घोटाले का मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल है, जो विदेश फरार हो गया है। उसके खिलाफ ब्लू कार्नर नोटिस और लुक आउट नोटिस जारी किए गए हैं।

कोटद्वार में हुआ पहला मुकदमा - 
LUCC घोटाले का पहला मामला कोटद्वार में दर्ज हुआ था। पीड़ित तृप्ति नेगी ने बताया कि उन्होंने अगस्त 2022 से एलयूसीसी शाखा दुगड्डा पौड़ी गढ़वाल सब ऑफिस दुर्गापुर कोटद्वार में 33 RD योजनाएं शुरू की थीं, लेकिन कई महीनों तक किश्तें जमा नहीं की गईं। उच्च न्यायालय ने उत्तराखंड पुलिस को आदेश दिया है कि वह सीबीआई की जांच में पूरी सहायता करे। इसमें पुलिस अधिकारी, तकनीकी कर्मचारी, वाहन, कार्यालय स्थान और राज्य आवास उपलब्ध कराना शामिल है।

मुख्य आरोपितों में शामिल - 
श्रेयस तलपड़े, आलोक नाथ, समीर अग्रवाल, गिरीश चंद सिंह, उर्मिला बिष्ट, जगमोहन बिष्ट, अनीता नेगी, आरके सेठी, संजय मुदगिल, उत्तम कुमार, माया राजपूत, पारितोष पंत, दिनेश सिंह, विनीता भट्ट, तरुण मौर्य, बिमला सक्सेना, शैलेंद्र, ममता भंडारी, विनीत सिंह, प्रज्ञा रावत, सरोजरी बिष्ट, सोनिया रावत, हरेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह भंडारी, शिवानी, अरविंद खुशवाह, अजय कुमार, सबीर अली, राकेश कुमार, रघुविंदर सिंह, संजीव कुमार, संतोष कुमार, शशिभूषण, संगीता राणा, विजेंद्र, इंदु उपाध्याय, महेंद्र, शम्मी, गोविंद वर्मा, प्रकाश भंडारी, नेहा भंडारी, मंजर हुसैन, शुभम ममगाई, हिमांशु शर्मा और एलयूसीसी सोसाइटी शामिल हैं। घोटाले की गंभीरता के कारण सीबीआई और राज्य पुलिस मिलकर जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp Group Join Now