Loksabha Election - अग्निवीर, अंकिता भंडारी, पलायन और बेरोजगारी पर सरकार को घेर गयीं प्रियंका गांधी, माहौल बनने से कांग्रेसी गदगद 

 | 

Loksabha Election 2024 - कांग्रेस की स्टार प्रचारक और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को उत्तराखंड में धुंआधार प्रचार किया, पीरूमदारा के किसान इंटर कालेज के मैदान में आयोजित न्याय रैली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका गांधी ने जनता की नब्ज टटोलने की कोशिश की। प्रियंका गाँधी ने रामनगर में रैली कर कुमाऊँ की दो सीटों नैनीताल - उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल की सीटों के वोटरों को साधने की कोशिश की, वहीं शनिवार को उत्तराखंड में अपनी दूसरी जनसभा को संबोधित करने प्रियंका गांधी रुड़की पहुंचीं उन्होंने हरिद्वार और टिहरी सीट पर माहौल बनाने की कोशिश की, प्रियंका गाँधी के उत्तराखंड आने से कांग्रेसी गदगद हैं। 


प्रियंका ने अपने भविष्य को बचाने के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील करते हुए पार्टी की ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा। अंकिता भंडारी हत्याकांड हो या फिर पेपर लीक प्रकरण या फिर बढ़ती बेरोजगारी इन सब पर जोरदार हमला करते हुए भाजपा सरकार को कटघरे में लिया। इसके अलावा प्रियंका गांधी ने भ्रष्टाचार के अलावा इलेक्टोरल बॉन्ड मामले पर जोरदार हमला किया।


अंकिता भंडारी हत्याकांड से खिंचा ध्यान - 
प्रियंका गांधी ने भाषण देते हुए कहा कि जनता को अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस को वोट देना चाहिए और बदलाव होने से ही देश का विकास होता है। उत्तराखंड का चर्चित अंकिता भंडारी कांड के आरोपियों को संरक्षण देने का भाजपा सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि पेपर लीक कर बीस-बीस लाख रुपये में नौकरी बेची गई थी। ये चुनाव का समय है। पांच सालों में आपको एक बार मौका मिलता है, ताकि अपना भविष्य बदल सकें। चुनाव में चाहे कांग्रेस हो या बीजेपी हो सभी नेता भाषण देते हैं आप सुनते हैं। आपको सोच विचार करने के बाद ही अपना वोट देना चाहिए।


जमीन के कानून कड़े किये जाएंगे -
पलायन को रोकने के लिए उत्तराखंड में पर्यटन, जमीन के कानून कड़े किये जाएंगे। उत्तराखंड में जमीन के कानून कमजोर किए गए हैं। उद्योगपतियों के फायदे के लिए भाजपा कानून बनाती है। किसान की सम्मान निधि की बड़ी बात करते हैं बीजेपी के लोग। कांग्रेस चाहती है कि आपको अपने पैरों पर खड़ा किया जाए आप अपनी बड़ी कमाई कर पाए। जो जितना मेहनत कर रहे हैं, जितना खून पसीना बहा रहे हैं, उसकी जो कीमत है उन्हें मिले। जिससे कि वह अपना और अपने बच्चों को भविष्य मजबूत बना सकें।


पीएम मोदी के भाषण पर कसा व्यंग्य - 
प्रियंका गांधी ने कहा कि यहां आने से पहले मैंने सोचा कि मोदी जी ने भाषण में क्या कहा, जरा सुन लूं। जब मैंने पांच मिनट भाषण सुना तो मुझे लगा कि कहीं गलती तो नहीं हो गई। लेकिन फिर से तारीख देखी तो वो ऋषिकेश का भाषण था। ऐसा लगा ये पुराना ही भाषण था। मोदी जी ने इस बार भी बार-बार मोदी सरकार कहा। लोगों से पूछा कि आप इन्हें कितने चुनावों में उन्हें ऐसा ही सुना। आखिर और कितनी बार मोदी सरकार अब जनता त्रस्त हो चुकी है। इस बार जनता को खुद निर्णय लेना है। 


बहुत बेवकूफ बना लिया, अब बदल डालो - 
प्रियंका ने कहा, इन 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को बहुत बेवकूफ बनाया है। वादा करते हैं नारी शक्ति का और अंकिता भंडारी के हत्यारों को भाजपा अब तक बचा रही है। भाजपा केवल अच्छी चीजें दिखाकर जनता को गुमराह कर रही है। जनता से आह्वान किया कि इस बार सबकुछ बदल दो।
 

WhatsApp Group Join Now
News Hub