LokSabha Election 2024 - उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों के लिए BJP ने नियुक्त किए प्रभारी, कांग्रेस ने बनाया 'वार' रूम 

 | 

LokSabha Election 2024 - (योगेश भट्ट) आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी और कांग्रेस तैयारियों में जुट गई हैं. जहां एक और भाजपा ने प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर प्रभारी, सहप्रभारी और संयोजक नियुक्त कर दिए हैं। तो वहीं कांग्रेस ने भी सत्ताधारी दल को कड़ी टक्कर देने के लिए राज्य स्तर पर ''वार'' रूम तैयार कर लिया है। 


बीजेपी ने नियुक्त किये प्रभारी, सह प्रभारी और संयोजक - 
बीजेपी पार्टी हाईकमान की सहमति पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रभारी, सह प्रभारी व संयोजकों की नियुक्ति की है। प्रदेश प्रभारी प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि टिहरी लोक सभा क्षेत्र में विनय रूहेला को प्रभारी, शैलेंद्र सिंह बिष्ट को सह प्रभारी व रमेश चौहान को संयोजक बनाया गया। पौड़ी से पुष्कर सिंह काला को प्रभारी, हेमंत द्विवेदी को सह प्रभारी, विजय कपरवाण को संयोजक, अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में सुरेश भट्ट को प्रभारी, दीपक महरा को सह प्रभारी, शिव सिंह बिष्ट को संयोजक, नैनीताल में बलवंत सिंह भौर्याल को प्रभारी, राकेश नैनवाल को सह प्रभारी, विवेक सक्सेना को संयोजक, हरिद्वार संसदीय क्षेत्र में कुलदीप कुमार को प्रभारी, आदित्य चौहान को सहप्रभारी, डॉ. जयपाल सिंह चौहान को संयोजक नियुक्त किया गया।


कांग्रेस ने बनाया  'वार' रूम - 
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के चुनाव कार्यक्रमों को लेकर बूथ स्तर पर दिशानिर्देश, सूचनाएं देने के साथ ही निगरानी और फीडबैक लिया जाएगा। प्रत्येक जिला, ब्लाक, मंडल और बूथ स्तर पर भी एक सप्ताह के भीतर वार रूम स्थापित किए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर कंट्रोल रूप में बनाया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव नवीन जोशी को कंट्रोल रूम प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा 11 अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को तैनात किया गया।


बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय कंट्रोल रूम के समन्वयक रॉकी तुशीद, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी व प्रदेश महासचिव नवीन जोशी ने कंट्रोल रूम की शुरूआत की। जल्द ही कांग्रेस जिला, ब्लाक, मंडल व बूथ स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करेगी। बूथ स्तर के कंट्रोल रूम में पांच लोगों की टीम नियुक्ति की जाएगी। कंट्रोल रूम से पार्टी कार्यक्रम को बूथ स्तर पर किस तरह कराया जाएगा। इसकी निगरानी भी की जाएगी। साथ ही बूथ स्तर पर आने वाली समस्याओं और कार्यक्रमों को लेकर फीडबैक लिया जाएगा।
 

WhatsApp Group Join Now