LokSabha Election - उत्तराखंड भाजपा ने घोषित की प्रत्याशियों के नामांकन की तिथियां, जानिए किस दिन किसका होगा नॉमिनेशन 
 

 | 
LokSabha Election - उत्तराखंड भाजपा ने घोषित की प्रत्याशियों के नामांकन की तिथियां, जानिए किस दिन किसका होगा नॉमिनेशन 

LokSabha Election 2024 - भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन 22 से 27 मार्च तक होंगे। सभी प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी मौजूद रहेंगे। आज मंगलवार को नामांकन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इन कार्यक्रमों में केंद्रीय नेताओं की भी मौजूदगी हो सकती है। हरिद्वार सीट पर 23 मार्च को त्रिवेंद्र सिंह रावत ऑनलाइन नामांकन करेंगे। इसके बाद एक बड़ा कार्यक्रम होगा।

 

भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन 22 से 27 मार्च - 

22 मार्च अल्मोड़ा - अजय टम्टा 
23 मार्च हरिद्वार -  त्रिवेंद्र सिंह रावत 
26 मार्च गढ़वाल - अनिल बलूनी 
27 मार्च नैनीताल - अजय भट्ट 
27 मार्च टिहरी गढ़वाल - माला राज्य लक्ष्मी शाह 

 

भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक हुई थी। इस दौरान नामांकन के साथ ही चुनाव प्रचार और बड़े नेताओं की रैलियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान चुनाव प्रचार में तेजी लाने के साथ ही हर वर्ग से संपर्क के निर्देश दिए गए। बैठक में तय हुआ कि  चुनाव प्रचार में प्रदेश संगठन के साथ ही बूथ और पन्ना स्तर तक समन्वय बनाने और बूथ स्तर पर छोटी छोटी बैठकों का आयोजन किए जाएंगे।
 

WhatsApp Group Join Now