हल्द्वानी - नगर निगम और नगर पालिकाओं में मतदाताओं की लिस्ट हुई जारी, जानिए कहां कितने हैं वोटर

हल्द्वानी- नगर निगम हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में नगर निकाय चुनाव 2024 के सफल आयोजन के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी ने जानकारी दी कि 402 मतदान केंद्रों के लिए सामग्री किट तैयार की गई हैं, साथ ही किसी कमी से बचने के लिए अतिरिक्त 98 किट भी बनाई गई हैं।

मतदाता विवरण -
हल्द्वानी-काठगोदाम: महिला - 1,18,931, पुरुष - 1,23,540, अन्य - 16
नैनीताल: महिला - 12,514, पुरुष - 13,114, अन्य - 1
रामनगर: महिला - 21,897, पुरुष - 23,250, अन्य - 16
भवाली: महिला - 2,965, पुरुष - 3,022, अन्य - 1
भीमताल: महिला - 4,871, पुरुष - 5,242, अन्य - 0
कालाढूंगी: महिला - 4,298, पुरुष - 4,470, अन्य - 2
लालकुआं: महिला - 2,608, पुरुष - 3,066, अन्य - 0

व्यय प्रेक्षक नियुक्ति:
राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव व्यय पर निगरानी रखने के लिए निम्नलिखित प्रेक्षकों की नियुक्ति की है, जिसमें रोहित श्रीवास्तव (संयुक्त आयुक्त, ऑडिट, राज्य कर, रुद्रपुर): रामनगर, नैनीताल, भवाली, भीमताल और कालाढूंगी। नरेंद्र सिंह (वित्त नियंत्रक, उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय, देहरादून): हल्द्वानी-काठगोदाम और लालकुआं। ये तैयारियां नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए की गई हैं।