हल्द्वानी-सडक़ हादसे में घायल एसआई माया बिष्ट ने तोड़ा दम, मां को निहारती रही मासूम की आंखें
Haldwani Accident News- विगत दिवस राज्यपाल की ड्यूटी से लौट रहे सडक़ हादसे में घायल एसआई माया बिष्ट ने आज दम तोड़ दिया। उनके निधन के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इससे पहले इस हादसे में दो सिपाहियों की मौत हो चुकी है। जबकि काठगोदाम थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत की हालत खतरे से बाहर है। हादसे में माया बिष्ट गंभीररूप से घायल हुई थी। जिसके बाद उनका उपचार चल रहा था। आज माया बिष्ट ने दम तोड़ दिया। मां की मौत के बाद मासूम मां की राह देखता रह गया। वह मां के आने की प्रतिक्षा कर रहा है।
माया बिष्ट लालकुआं कोतवाली तैनात थी। वह विवाहित थी उनकी एक बच्ची है। वह लालकुआं की रहने वाली थी। गुरुवार की भी उनकी हालत बिगड़ गई तो एसएसपी और एसपी सिटी भोटिया पड़ाव स्थित निजी अस्पताल पहुंचकर चार यूनिट खून उपलब्ध कराया। माया बिष्ट के रीढ़ की दो हड्डियों, पसलियों और सिर में काफी चोट लगी है। उन्हें भोटिया पड़ाव स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माया के ब्रेन का सफल ऑपरेशन किया गया था। लेकिन उसके बाद इनकी हालत बिगड़ गई। आज माया बिष्ट ने दम तोड़ दिया।
माया बिष्ट लालकुआं व्यापार मंडल के दीवान बिष्ट की भाई की पत्नी है। उनका पति ईएसआई अस्पताल में कार्यरत है। माया बिष्ट अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई। माया की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। माया एक व्यवहार कुशल महिला थी। अपनी अपनी बेहतरीन कार्यशैली के लिए जानी जाती थी। विगत 3 साल से वह लालकुआं में तैनात थी।