दीपावली 2019 – छोटी दिवाली पर घर में जलते हैं 14 दीपक, जानिएं कौन सी जगह पर जलाएं, वजह है ये खास, जानिए शुभ मुहूर्त

छोटी दिवाली पर घर में जलते हैं 14 दीपक – पांच दिवसीय दीपावली महापर्व से एक दिन पहले छोटी दिवाली मनाई जाती है जिसे नरक चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है। घर में जलाए जाने वाले हर दीपक का एक अलग महत्व और अर्थ होता है। बड़ी दिवाली से पहले छोटी दिवाली मनाई जाती
 | 
दीपावली 2019 – छोटी दिवाली पर घर में जलते हैं 14 दीपक, जानिएं कौन सी जगह पर जलाएं, वजह है ये खास, जानिए शुभ मुहूर्त

छोटी दिवाली पर घर में जलते हैं 14 दीपक – पांच दिवसीय दीपावली महापर्व से एक दिन पहले छोटी दिवाली मनाई जाती है जिसे नरक चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है। घर में जलाए जाने वाले हर दीपक का एक अलग महत्व और अर्थ होता है। बड़ी दिवाली से पहले छोटी दिवाली मनाई जाती है। इस दिन घर में 14 दीपक जलाने की मान्यता है। क्या आप जानते है कि घर के हर कोने में रखे जाने वाले दीपक का आपके जीवन में क्या असर पड़ता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक आपको बताते हैं कि छोटी दिवाली पर घर में जलते है 14 दीपक जलाने चाहिए, हर दीपक का अपना महत्व होता है। क्या आपको पता है कि घर के प्रत्येक कोने में रखे जाने वाले दीये का आपके जीवन में क्या असर पड़ता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में 14 दीये जलाने का हर दीपक अलग-अलग महत्व होता है।

दीपावली 2019 – छोटी दिवाली पर घर में जलते हैं 14 दीपक, जानिएं कौन सी जगह पर जलाएं, वजह है ये खास, जानिए शुभ मुहूर्त

नरक चतुर्दशी शुभ मुहूर्त

इस दिन स्नान करने का शुभ मुहूर्त सुबह 4:15 से 5:29 बजे तक ।
यम के नाम दीपदान का शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजे से लेकर 7 बजे तक।

नरक चतुर्दशी पूजन-विधि

  • इस दिन सुबह उठकर सबसे पहले नहा धोकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें और संभव हो तो तिल का तेल लगाने के बाद नहाएं।
  •  इस दिन शरीर पर चंदन का लेप लगाकर नहाने और भगवान कृष्ण की उपासना करने का भी विधान है।
  • शाम के समय घर की दहलीज पर दीप जलाएं और यम देव की पूजा करें।
  • नरक चौदस के दिन भगवान हनुमान की पूजा भी की जाती है।

दीपावली 2019 – छोटी दिवाली पर घर में जलते हैं 14 दीपक, जानिएं कौन सी जगह पर जलाएं, वजह है ये खास, जानिए शुभ मुहूर्त

कहां-कहां जलाना चाहिए दीपक

पहला दीपक- एक दीपक रात को सोते समय ही जलाना चाहिए। यम के दीप को जलाने के लिए हमेशा पुराने दीपक का ही उपयोग करना चाहिए। इसमें सरसों का तेल डालकर उसे घर से बाहर दक्षिण की ओर मुख कर कूड़े के ढेर के पास रख देना चाहिए।

दूसरा दीपक- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार छोटी दिवाली की रात को देवालय यानी घर में पूजा के स्थान में गाय के दूध से बने घी का दीपक जलाने से ऋण से मुक्ति मिल जाती है।

तीसरा दीपक- एक दीपक मां लक्ष्मी के सामने जलाना चाहिए।

चौथा दीपक- ये दीपक तुलसी जी के पास जलाना चाहिए।

पांचवां दीपक- यह दीया घर के दरवाजे के बाहर जलाना चाहिए।

दीपावली 2019 – छोटी दिवाली पर घर में जलते हैं 14 दीपक, जानिएं कौन सी जगह पर जलाएं, वजह है ये खास, जानिए शुभ मुहूर्तछठा दीपक– एक दीपक पीपल के पेड़ के नीचे भी रखना चाहिए।

7वां दीपक- यह दीपक घर के पास बने किसी मंदिर में जलाकर रख दें।

8वां दीपक- यह दीपक घर में कचरा रखने वाले स्थान पर जलाकर रखना चाहिए।

9वां दीपक- यह दीपक घर के बाथरूम में जलाकर रखना चाहिए।

10वां दीपक- यह दीपक घर की छत की मुंडेर पर रखना चाहिए।

11वां दीपक- यह दीपक घर की खिडक़ी के पास रखना चाहिए।

12वां दीपक– घर की छत पर रखना चाहिए।

13वां दीपक- घर की सीढय़िों या बरामदे में रखना चाहिए।

14वां दीपक- रसोई में रखना चाहिए।

दीपावली 2019 – छोटी दिवाली पर घर में जलते हैं 14 दीपक, जानिएं कौन सी जगह पर जलाएं, वजह है ये खास, जानिए शुभ मुहूर्त

नरक चतुर्दशी के दिन कैसे जलाएं दीया

कार्तिक चतुर्दशी की रात यम का दीया जलया जाता है. इस दिन यम के नाम का दीया कुछ इस तरह जलाना चाहिए।

  • घर के सबसे बड़े सदस्य को यम के नाम का एक बड़ा दीया जलाना चाहिए।
  •  इसके बाद इस दीये को पूरे घर में घुमाएं।
  • अब घर से बाहर जाकर दूर इस दीये को रख आएं।
  • घर के दूसरे सदस्य घर के अंदर ही रहें और इस दीपक को न देखें।