हल्द्वानी-शहर में यहां बनेगा फ्लाईओवर, पढिय़े नये डीएम गब्र्याल का नया प्लान

हल्द्वानी- देर रात नवनियुक्त डीएम डीएस गब्र्याल ने पदभार ग्रहण किया। आज पत्रकारों से वार्ता करते हुए डीएम डीएस गब्र्याल ने कहा कि हर ब्लॉक में एक मॉडल गांव बनाया जाएगा। पर्यटन स्थलों का सुन्दरीकरण पर्वतीय शैली में किया जाएगा। नक्कासीदार सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। इसके अलावा नैनीताल में ट्रैफिक का दबाव कम करने को
 | 
हल्द्वानी-शहर में यहां बनेगा फ्लाईओवर, पढिय़े नये डीएम गब्र्याल का नया प्लान

हल्द्वानी- देर रात नवनियुक्त डीएम डीएस गब्र्याल ने पदभार ग्रहण किया। आज पत्रकारों से वार्ता करते हुए डीएम डीएस गब्र्याल ने कहा कि हर ब्लॉक में एक मॉडल गांव बनाया जाएगा। पर्यटन स्थलों का सुन्दरीकरण पर्वतीय शैली में किया जाएगा। नक्कासीदार सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। इसके अलावा नैनीताल में ट्रैफिक का दबाव कम करने को छोटे पार्किंग स्थल बनाये जाएंगे। मुक्तेश्वर, सातताल, ओखलकांडा में भी पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा। मुक्तेश्वर में ट्रैफिक समस्या के समाधान को अध्ययन किया जाएगा।

हल्द्वानी-13 डिग्री कॉलेज में शुरू होगें स्वरोजगारपरक कोर्स, देखिये पूरी लिस्ट

हल्द्वानी में जाम से निजात पाने के लिए मंगलपड़ाव में एक किलोमीटर का फ्लाईओवर और मुखानी में भी फ्लाईओवर बनाया जाएगा। शहरी विकास सचिव से इस संबंध में वार्ता हो गई है। हल्द्वानी टैक्सी स्टैंड को अंत्यत्र शिफ्ट किया जाएगा। परंपरागत तरीके से हटकर जिले में विकास की दृष्टि से अभिनव प्रयोग किये जाएंगे। हॉर्टिकल्चर को प्रमोट किया जाएगा। खासकर नर्सरी बनाई जाएंगी। सेब के बागान बनाये जाएंगे और किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए हिमांचल से विशेषज्ञ बुलाये जाएंगे। भीमताल में इसी वित्तीय वर्ष से समूह आधारित नर्सरी बनाई जाएगी।

उत्तरकाशी- सीएम ने पुरोला को दी करोड़ों की सौगात, इस मामले में नंबर वन रहा उत्तरकाशी
डीएम ने कहा कि मल्लीताल बेंड स्टैंड पर लगातार स्थानीय प्रतिभा को कार्यक्रम के लिए संस्कृति विभाग से बात की जाएगी। इस अवसर पर सीडीओ नरेंद्र सिंह भंडारी आदि मौजूद थे। कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम विवेक राय, विनोद कुमार, विजय शुक्ल, ऋचा सिंह, कवींद्र पांडे आदि मौजूद थे।