हल्द्वानी- मंदिर के कमरे में लटका मिला पुजारी, नजारा देख श्रद्धालुओं की रूह कांपी
Haldwani Crime News-आज एक मंदिर में पुजारी ने आत्महत्या कर ली। मामला मल्ला गोरखपुर स्थित निवारण नगर में त्रिपुरेश्वरी शक्ति पीठ का है। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि इससे पहले उसने सिलेंडर का पाइप निकालकर उसमें निकल रही आग से खुद को जलाने का प्रयास किया लेकिन उसकी मौत नहीं हुई। उसका शरीर जला है। इसके बाद उसने धोती का फंदा लगाकर कमरे के कुंडे में फांसी लगा ली।
बताया जा रहा है कि पुजारी भाष्कारानंद जोशी काफी दिनों से तनाव में चल रहा था। इसलिए उसका इलाज भी चल रहा था। आज सुबह जब पंडित मंदिर में नहीं मिले तो लोग उन्हें देखने कमरे में गये जहां वह लटके मिले। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भोटिया पड़ाव पुलिस मौके पर पहुंची और शव का कब्जे में ले लिया। भास्करानंद जोशी मूल रूप से बागेश्वर के रीमा गांव का रहने वाला है उसके रिश्तेदार हल्द्वानी में रहते है। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है।