हल्द्वानी-(बड़ी खबर)-बुजुर्ग महिला की गला रेंतकर हत्या, रिश्तेदारी में गया था पति

हल्द्वानी-आज एक बुजुर्ग महिला की हत्या से समूचे हल्द्वानी में सनसनी फैल गई। मामला टीपीनगर चौकी क्षेत्र का है। करायल जौलासाल गांव में बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान मृतका का पति घर पर नहीं था। जबकि परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। हत्या की सूचना पर एसपी
 | 
हल्द्वानी-(बड़ी खबर)-बुजुर्ग महिला की गला रेंतकर हत्या, रिश्तेदारी में गया था पति

हल्द्वानी-आज एक बुजुर्ग महिला की हत्या से समूचे हल्द्वानी में सनसनी फैल गई। मामला टीपीनगर चौकी क्षेत्र का है। करायल जौलासाल गांव में बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान मृतका का पति घर पर नहीं था। जबकि परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। हत्या की सूचना पर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ शान्तनु पराशर, टीपीनगर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस मृतका के छोटे बेटे से पूछताछ में जुटी है।

हल्द्वानी-फिट इंडिया मूवमेंट साइकलिंग ट्रेक ने निकाली रैली, ऐसे लोगों को दिया कोरोना जागरूकता संदेश

कैप्टन रिटायर राजेन्द्र सिंह साही ने सेना से रिटायर्ड होने के बाद करायल जौलासाल में मकान बनाया था। शनिवार शाम में जजी में किसी रिश्तेदार के घर गए थे। इस दौरान घर पर पत्नी हीरा देवी व अन्य सदस्य मौजूद थे। आज सुबह छोटी बेटी अंजली ने पिता को फोन कर बताया कि मां को किसी ने मार दिया है। खबर सुनते है राजेन्द्र सिंह घर को दौड़े। वहां पत्नी बिस्तर पर मृत पड़ी थी, उसका गला चाकू से रेता गया था। हत्या की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुँचे जिसके बाद शव को एम्बुलेंस से मोर्चरी में भिजवाया गया। इससे पूर्व फोरेंसिक टीम ने मौके से चाकू व अन्य साक्ष्य जुटा लिए।

बताया जा रहा है कि राजेन्द्र सिंह के पास सडक़ से लगती हुई करीब दो बीघा जमीन है। ब बेटा रविन्द्र भी फौज से सेवानिवृत्त हो चुका है। जबकि सबसे छोटा बेटा राहुल लंबे समय से डिप्रेशन में चल रहा है। राजेन्द्र की चार बेटियां है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।