हल्द्वानी - नारी शक्ति वंदन पर महिलाओं ने जाहिर की खुशी, केंद्र सरकार की इन उपलब्धियों को बताया ऐतिहासिक 

 | 

हल्द्वानी - कुमाऊं संभाग कार्यालय में आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं के ऐतिहासिक निर्णय लिए जाने की उपलक्ष्य में किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा नगर हल्द्वानी की महामंत्री चित्रा सुयाल एवं भावना गुप्ता ने किया और वहां उपस्थित सभी महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सम्मेलन में प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं उनके बारे में अवगत कराया गया। जैसे लोकसभा में 33% आरक्षण, पीएम उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन, पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन आदि महिलाओं ने इस निर्णय को ऐतिहासिक कदम बताया।


इस कार्यक्रम में जिला महिला मोर्चा महामंत्री पूनम जोशी, उपाध्यक्ष मुन्नी बिष्ट, सोशल मीडिया कामिनी मिश्रा, रेनू अधिकारी प्रतिभा जोशी, सुमित्रा प्रसाद, विजयलक्ष्मी, महिला मोर्चा नगर हल्द्वानी की बीनू जायसवाल, चंपा बुधलाकोटी, गुंजन सदाना, दीप्ति गुरुरानी, जोगिंदर कौर, आईटी तरन्नुम, कमलेश साहू, ज्योति सक्सेना, पुष्पा भट्ट, जसोदा सोठीआल, आकांक्षा भटनागर, सहित कई महिलायें उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा राशि जैन ने की और कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा की अलका जीना रहीं।

WhatsApp Group Join Now