हल्द्वानी - बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची युवती युवक नहीं मिला तो खा लिया जहर, दोनों के बीच पहले मोबाइल पर हुई थी बहस 
 

 | 
हल्द्वानी - बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची युवती युवक नहीं मिला तो खा लिया जहर, दोनों के बीच पहले मोबाइल पर हुई थी बहस

हल्द्वानी - शहर में एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां एक युवती ने कथित तौर पर अपने दोस्त से मुलाकात न होने पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना रामनगर क्षेत्र के भवानीगंज चौराहे के पास की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी निवासी युवती अपने परिचित युवक से मिलने रामनगर पहुंची थी। युवक एक वाइन शॉप में कार्यरत बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच मोबाइल पर किसी बात को लेकर बहस भी हुई थी। जब युवती युवक से मिलने वाइन शॉप पहुंची तो वह वहां मौजूद नहीं मिला। इससे आहत होकर युवती ने मौके पर ही जहरीला पदार्थ गटक लिया।

 

घटना के बाद युवती दुकान के बाहर ही अचेत होकर गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच), हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

 

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवती से पूछताछ की। एसएसआई महेंद्र प्रसाद ने बताया कि युवती और युवक के बीच लंबे समय से जान-पहचान थी। फिलहाल युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटनास्थल से पुलिस को जहरीले पदार्थ की शीशी भी बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Group Join Now