Weather Update - उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी, आज येलो और कल मौसम पड़ेगा भारी, बरतें यह सावधानी 
 

 | 
Uttarakhand Weather - उत्तराखंड में फिर बरसेगी आसमानी आफत, मौसम विभाग ने जारी किया इन जिलों के लिए अलर्ट  Rain Alert

Weather Update - उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 27 और 28 फरवरी 2025 को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। 27 फरवरी को प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधमसिंह नगर को छोड़कर सभी जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है। 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 


28 फरवरी को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए भारी बारिश और बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण सड़कों के बंद होने, बिजली और पानी की आपूर्ति में बाधा, तथा भूस्खलन की चेतावनी दी है। लोगों को सावधानी बरतने और आवश्यकतानुसार यात्रा करने की सलाह दी गई है। साथ ही बदलते हुए मौसम पर अपना ख्याल रखें।  


इस मौसम परिवर्तन के कारण तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क था, लेकिन अब बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड फिर से लौट सकती है। 
 

WhatsApp Group Join Now