उत्तराखंड - उधमसिंहनगर में नशे के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ 80 लाख रुपए का इतना किलो गांजा बरामद 
 

 | 
उत्तराखंड - उधमसिंहनगर में नशे के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ 80 लाख रुपए का इतना किलो गांजा बरामद 

रुद्रपुर - उत्तराखंड में “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान को बड़ी सफलता मिली है। पुष्कर सिंह धामी के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उधमसिंहनगर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 558.78 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ 80 लाख रुपये आंकी गई है।

यह बड़ी कार्रवाई अजय गणपति के नेतृत्व में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गई। एसओजी रुद्रपुर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने 18 अप्रैल 2026 को सघन चेकिंग अभियान के दौरान बागवाला फ्लाईओवर के पास एक संदिग्ध कैंटर (UP81 FT 5851) को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहन में सुतली के गट्ठरों के बीच छुपाकर रखे गए 18 प्लास्टिक कट्टों और तीन स्कूल बैगों में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया, जो उड़ीसा से यह खेप लाकर रुद्रपुर में सप्लाई करने की फिराक में थे।

गिरफ्तार आरोपी: संजय गुप्ता (रुद्रपुर), डीटू यादव (मैनपुरी, उत्तर प्रदेश) और मोहित यादव (मैनपुरी, उत्तर प्रदेश) हैं पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी संजय गुप्ता के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं और उसकी अवैध संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी चल रही है।

बरामदगी में शामिल:
558.78 किलोग्राम गांजा
एक कैंटर वाहन
5 मोबाइल फोन
₹29,880 नकद

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि गांजा उड़ीसा के सोनपुर क्षेत्र से लाया गया था और इसे स्थानीय नेटवर्क के जरिए सप्लाई किया जाना था। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस बड़ी कार्रवाई को लेकर पुलिस टीम को 7,500 रुपये के इनाम की भी घोषणा की गई है।

WhatsApp Group Join Now