Uttarakhand Weather - उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, इन चार जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी

 | 

देहरादून - उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला रहेगा। मौसम विभाग ने देहरादून समेत चार जिलों के लिए तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, 4 मई को देहरादून, पौड़ी, चंपावत और नैनीताल जिलों के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं नैनीताल के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू हो गया है, कई जगहों पर ओलावृष्टि से फसलें चौपट हो गई हैं।  


तापमान का पूर्वानुमान - 
देहरादून का अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 19°C रहने की संभावना है। वहीं, हरिद्वार में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 20°C तक रह सकता है। उधमसिंह नगर का तापमान 37°C तक पहुंच सकता है। नैनीताल का अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 20°C रहने की संभावना है। पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 13°C रहेगा।

चमोली में अधिकतम तापमान 21°C और न्यूनतम 12°C रहने की संभावना है, जबकि उत्तरकाशी में अधिकतम तापमान 22°C और न्यूनतम 12°C रह सकता है। रुद्रप्रयाग में तापमान सामान्य रहेगा। पौड़ी जिले में अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 16°C रहने की संभावना है। बागेश्वर जिले का अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम 13°C रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान लोगों को जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है, खासकर जब तेज हवाएं और ओलावृष्टि हो रही हो।

WhatsApp Group Join Now