Uttarakhand Weather - उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल, इन पांच जिलों में 4 और 5 नवंबर को बारिश की संभावना, बढ़ेगी ठण्ड 

 | 
Uttarakhand Weather - उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल, इन पांच जिलों में 4 और 5 नवंबर को बारिश की संभावना, बढ़ेगी ठण्ड 

Uttarakhand Weather - उत्तराखंड में भले ही मानसून जा चुका है, लेकिन राज्य में एक बार फिर बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 नवंबर को राज्य के कई पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि आज यानी 3 नवंबर को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन 4 और 5 नवंबर को कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।


4 नवंबर को गढ़वाल मंडल के सीमांत जिले उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में, जबकि कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बादल बरस सकते हैं। बारिश हल्की होगी और कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना भी है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। विभाग का अनुमान है कि 6 से 8 नवंबर तक पूरे राज्य में मौसम साफ रहेगा।

राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हरिद्वार में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस है। उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस है। कुमाऊं के हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों में पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश के कारण ठंड में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now