उत्तराखंड - भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो ममेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, परिवारों में मचा कोहराम 
 

 | 
Gairsain bike car accident

गैरसैंण/चमोली - बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही के पास देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। निजमुला से एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से लौट रहे दो ममेरे भाइयों की तेज रफ़्तार स्विफ्ट कार से टक्कर के कारण मौत हो गई।

तेज़ रफ़्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर - 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9 बजे राहुल (28 वर्ष, पुत्र भवान सिंह) और उसका ममेरा भाई कमल सिंह (27 वर्ष, पुत्र रणजीत सिंह), निवासी रामणी नंदानगर, बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बिरही के पास बीआरओ कैंप के समीप पहुंचे, चमोली की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

मौके पर एक की मौत, अस्पताल में दूसरे ने तोड़ा दम - 
टक्कर इतनी भीषण थी कि कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल राहुल को स्थानीय लोगों और चमोली थाने की पुलिस की मदद से जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव होने से वह डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद बच नहीं सका।

पुलिस जांच में जुटी -
पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर उन्हें मोर्चरी में रखवाया है। आज दोनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।यह दर्दनाक घटना क्षेत्र में शोक की लहर छोड़ गई है।

WhatsApp Group Join Now