उत्तराखंड - पांच हजार की रिश्वत लेते ऑर्थोपेडिक सर्जन गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप 

 | 
उत्तराखंड - पांच हजार की रिश्वत लेते ऑर्थोपेडिक सर्जन गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप

उत्तराखंड - रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में तैनात ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अंकुर ठाकुर को विजिलेंस टीम ने पांच हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर ने विकलांगता प्रमाणपत्र बनवाने के एवज में शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत सतर्कता विभाग से की थी। शिकायत की जांच में आरोप प्रथमदृष्टया सही पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर देहरादून के निर्देश पर ट्रैप टीम गठित की गई।

अस्पताल में ट्रैप कर गिरफ्तारी - 
विजिलेंस टीम ने मंगलवार, 29 सितंबर को रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में कार्रवाई की। टीम ने शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये लेते समय डॉ. अंकुर ठाकुर को पकड़ लिया। इसके बाद मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। सतर्कता विभाग के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी डॉक्टर के आवास पर भी कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है।

WhatsApp Group Join Now