Uttarakhand News - इस जिले में पुलिस हेड कांस्टेबल का शव मिलने से मचा हड़कंप, कुछ समय पहले हुआ था ट्रांसफर 

 | 
Uttarakhand News - इस जिले में पुलिस हेड कांस्टेबल का शव मिलने से मचा हड़कंप, कुछ समय पहले हुआ था ट्रांसफर

Uttarakhand Crime - उत्तराखंड के अल्मोड़ा में लिंक रोड थपलिया क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान के पीछे गली में पुलिस लाइन अल्मोड़ा में तैनात हेड कांस्टेबल का शव मिला। बच्चों के खेलने के दौरान शव दिखने पर क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।  

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त हेड कांस्टेबल अनिल रावत (पुत्र स्व. कल्याण सिंह रावत), निवासी ग्राम मेहनार बुंगा, जनपद बागेश्वर के रूप में की। अनिल रावत 2007 बैच में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे और हाल ही में 23 अप्रैल को उधमसिंह नगर से स्थानांतरण होकर अल्मोड़ा आए थे।  

सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है और मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है।  

पुलिस उपाधीक्षक गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। 

WhatsApp Group Join Now