उत्तराखंड - विधायक की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने मारी जोरदार, आयी हैं चोटें
| Nov 2, 2026, 11:53 IST
उत्तराखंड - बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को उफल्डा के समीप देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन ने विधायक की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विधायक को हल्की चोटें आई हैं, हालांकि वह सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार, विधायक विनोद कंडारी सोमवार को अपने वाहन से श्रीनगर से कीर्तिनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उफल्डा के पास सामने से आ रहे एक वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में विधायक को हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गए।
WhatsApp Group
Join Now


