उत्तराखंड - भूतपूर्व सैनिकों के लिए इन्फैंट्री बटालियन में निकली बम्फर भर्तियां, जनरल ड्यूटी से लेकर इस पदों के लिए मांगे आवेदन 

 | 
उत्तराखंड - भूतपूर्व सैनिकों के लिए इन्फैंट्री बटालियन में निकली बम्फर भर्तियां, जनरल ड्यूटी से लेकर इस पदों के लिए मांगे आवेदन 

पिथौरागढ़ - उत्तराखंड के भूतपूर्व सैनिकों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ द्वारा 3 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक देवकटिया मैदान, पिथौरागढ़ में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी नैनीताल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती अभियान के तहत कुल 69 पदों पर चयन किया जाएगा।

भर्ती में सैनिक (जनरल ड्यूटी) के 49 पद केवल उत्तराखंड के भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं। वहीं अन्य पदों पर सम्पूर्ण भारत के भूतपूर्व सैनिक आवेदन कर सकते हैं। इनमें शेफ कम्युनिटी के 4 पद, धोबी के 2, दर्जी के 2, उपकरण मरम्मतकर्ता के 2, नाई के 3, लोहार का 1, क्लर्क का 1, बढ़ई के 3 तथा हाउस कीपर के 2 पद शामिल हैं।

भर्ती प्रक्रिया के तहत 3 अगस्त को अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी, जबकि 4 अगस्त को शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। शारीरिक परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों का 5 से 8 अगस्त के बीच मेडिकल परीक्षण एवं साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। भर्ती रैली प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से देवकटिया ग्राउंड, पिथौरागढ़ में शुरू होगी।

भर्ती में शामिल होने वाले इच्छुक भूतपूर्व सैनिक एवं महिला कर्मियों को निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। भर्ती से संबंधित पात्रता, सेवा की शर्तों एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ऑनलाइन नामांकन एवं पात्रता संबंधी जानकारी www.130ta.com पर उपलब्ध है।

WhatsApp Group Join Now