Uttarakhand Earthquake - भूकंप के तेज झटके, दहशत में लोग घरों से बाहर निकले लोग, जानिए कहां था केंद्र
| Nov 9, 2025, 16:20 IST
Uttarakhand Earthquake - रविवार को उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली और बागेश्वर जिले की सीमा पर रविवार दोपहर अचानक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दोपहर 2:42 बजे आए इस झटके से कुछ क्षण के लिए लोग दहशत में आ गए और घरों, दुकानों तथा दफ्तरों से बाहर निकल आए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, झटका कुछ ही सेकंड के लिए रहा लेकिन इसकी तीव्रता इतनी थी कि लोगों ने जमीन हिलती महसूस की। ग्वालदम क्षेत्र में भूकंप का झटका अपेक्षाकृत अधिक तेज महसूस किया गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिले में था। फिलहाल किसी तरह की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं मिली है। भूकंप के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शांत रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें, साथ ही किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।
WhatsApp
Group
Join Now
