उत्तराखंड - देवभूमि फिर शर्मसार! देवर के सामने महिला से गैंगरेप, शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी

 | 
उत्तराखंड - देवभूमि फिर शर्मसार! देवर के सामने महिला से गैंगरेप, शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी

Uttarakhand Crime - उत्तराखंड में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें मेले से लौट रही एक महिला को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला पर चाकू से हमला भी किया। आरोपियों ने पूरे कांड का वीडियो बनाया और धमकी दी कि इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना 22 फरवरी की देर रात लगभग 11 बजे रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई। पीड़िता अपने देवर के साथ सरस मेला से घर लौट रही थी। पुलिस के अनुसार, दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उन्हें एक मैदान के पास रोक लिया। बताया गया है कि आरोपी महिला के देवर को पहले से जानते थे, इसलिए उन्होंने विरोध नहीं किया।

अपराधियों ने तमंचे के बल पर महिला को धमकाया और उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान जगह ले गए। पीड़िता के अनुसार, उसके देवर के सामने ही आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर आरोपी ने उसकी उंगली पर चाकू से हमला कर दिया।

इस दौरान अपराधियों ने महिला का वीडियो बनाकर उसे डराने की कोशिश की और धमकी दी कि अगर शिकायत की गई तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। आरोपियों ने खुद को शातिर अपराधी बताते हुए पुलिस से बेखौफ होने का दावा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now