Uttarakhand Crime - यहां भाजपा नेता पर जानलेवा रात में हमला, घर में घुसकर की गई फायरिंग, हालत नाजुक
 

 | 

ऊधमसिंहनगर - उत्तराखंड के गदरपुर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चीमा पर अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया। रात लगभग 2:15 बजे, जब चीमा अपने घर पर सो रहे थे, तभी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर फायर झोंक दिया।

 

गोली लगने से जसवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजनों में हड़कंप मच गया और चीमा को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने के कारण उन्हें काशीपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां वे आईसीयू में भर्ती हैं।

 

जांच में जुटी पुलिस - 
घटना की सूचना पर एसपी काशीपुर अभय सिंह खुद मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है, लेकिन हमले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज़ कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है।

WhatsApp Group Join Now
News Hub