Uttarakhand Budget 2025 - सदन में हथकड़ी बांधकर पहुंचे उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान 
 

 | 

Uttarakhand Budget 2025 - उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आज, 20 फरवरी 2025, को प्रारंभ हो चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सदन में उपस्थित हैं। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल आज दोपहर 12:30 बजे वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट प्रस्तुत करेंगे, जिसका आकार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना है। इस बजट में सरकार का मुख्य ध्यान महिलाओं, युवाओं, गरीबों, किसानों और बुनियादी ढांचे के विकास पर रहेगा। 

 

साथ ही, सदन के बाहर हैरत अंगेज घटना देखने को मिली है, कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी अमेरिका से भारतीय प्रवासियों को हथकड़ी पहनाकर वापस भेजने के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन किया। वह भी हाथ और अपने पैरों में जंजीर बांधकर सदन पहुंचे, हाल ही में, अमेरिका से 104 भारतीय नागरिकों को सैन्य विमान के माध्यम से भारत भेजा गया, जिनमें से कई के हाथों में हथकड़ियां और पैरों में जंजीरें थीं। इस अमानवीय व्यवहार के खिलाफ कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। साथ ही कांग्रेस UCC सहित कई अन्य मुद्दों पर भी अपना विरोध जता रही है।  

WhatsApp Group Join Now