उत्तराखंड - भिकियासैंण के ब्लॉक प्रमुख और विधायक के भाई का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर, CM ने जताया दुःख
उत्तराखंड - अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण के ब्लॉक प्रमुख एवं रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई सतीश नैनवाल का मंगलवार को दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भिकियासैंण सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ समय पूर्व सतीश नैनवाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें गंभीर अवस्था में उपचार के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों द्वारा लगातार प्रयास किए गए, लेकिन 10 फरवरी को उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बड़ी संख्या में लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विधानसभा क्षेत्र रानीखेत से माननीय विधायक श्री प्रमोद नैनवाल जी के छोटे भाई श्री सतीश नैनवाल जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 10, 2026
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शान्ति…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सतीश नैनवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि रानीखेत विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई सतीश नैनवाल के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
