उत्तराखंड - तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा कार, दो की मौत, युवती घायल

 | 
देहरादून - थाना प्रेमनगर क्षेत्र के लोअर कंडोली स्थित पौंधा रोड पर कंडोली पुल के पास देर रात तेज बरसाती बहाव में एक क्रेटा कार बह गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की डाकपत्थर टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू और सर्चिंग अभियान शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, क्रेटा कार संख्या RJ 13 CE 5641 में एक युवक और दो युवतियां सवार थे। तेज बारिश के कारण कंडोली पुल के पास पानी का बहाव बढ़ गया और वाहन उसकी चपेट में आकर बह गया। सूचना मिलने पर अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

रात के अंधेरे और तेज बहाव के बीच एसडीआरएफ जवानों ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर सहज पुत्री गुलशन बवेजा को घायल अवस्था में बरामद किया गया। टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

वहीं, सर्चिंग के दौरान कार सवार अक्षय पुत्र मुकेश, उम्र 20 वर्ष, निवासी जयपुर, राजस्थान तथा एक अन्य युवती का शव बरामद किया गया। दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। प्रतिकूल परिस्थितियों और तेज बरसाती बहाव के बावजूद एसडीआरएफ जवानों ने पूरी रात लगातार रेस्क्यू एवं सर्चिंग अभियान चलाया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
 
WhatsApp Group Join Now