हल्द्वानी - शहर में दो आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ, मेयर बोले गरीबों को मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा
 

 | 
हल्द्वानी - शहर में दो आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ, मेयर बोले गरीबों को मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा

हल्द्वानी - शहरवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हल्द्वानी नगर निगम द्वारा आरोग्य मंदिरों की शुरुआत की गई है। नगर निगम क्षेत्र में सोमवार को दो स्थानों पर आरोग्य मंदिरों का विधिवत शुभारंभ मेयर गजराज बिष्ट और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

आरोग्य मंदिरों का उद्देश्य नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर, सुलभ और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इन केंद्रों में डॉक्टरों और उनकी टीम द्वारा प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया जाएगा।

इस अवसर पर मेयर गजराज बिष्ट ने कहा कि आगामी समय में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में कुल 10 आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। आरोग्य मंदिरों के माध्यम से आमजन को समय पर उपचार उपलब्ध होगा और बड़े अस्पतालों पर निर्भरता भी कम होगी।

WhatsApp Group Join Now