हल्द्वानी - एशियन कैडेट कप में दिल्ली के दो खिलाड़ियों को पदक मिलने पर एसोसिएशन में ख़ुशी की लहर, अध्यक्ष बोले यहीं बनेंगे दिल्ली के रोल मॉडल
हल्द्वानी - दिल्ली फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय फेंसिंग एसोसिएशन के सदस्य हिमांशु राज शर्मा ने एशियन कैडेट कप में दिल्ली के खिलाड़ियों को पदक मिलने पर ख़ुशी जताई है. उन्होंने कहा कि एशियन कैडेट कप में नंदनी और आदित्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन से उन्हें दिल्ली में फेंसिंग को लेकर बेहतर भविष्य की उम्मीद जागी है.. वह दिल्ली एसोसिएशन की बैठक कर हाई परफॉरमेंस सेंटर निर्माण के लिए जल्द ही दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के सामने प्रस्ताव रखेंगे.
हल्द्वानी के इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में चल रहे एशियन कैडेट कप 2025 में भारत के शानदार प्रदर्शन से देश में फेंसिंग का भविष्य सुनहरा नजर आ रहा है. भारतीय टीम ने कुल 16 पदक जीतकर दुनिया के सामने फेंसिंग के भविष्य को और उज्ज्वल कर दिया है. दिल्ली फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय फेंसिंग एसोसिएशन के सदस्य हिमांशु राज शर्मा ने वह स्कूल और कॉलेज लेबल पर फेंसिंग को प्रोमोट करेंगे जिससे नंदनी और आदित्य की तरह हमारी प्रतिभाये उभर कर आये.
दिल्ली फेंसिंग एसोसिएशन के कोच मनोज पुनिया ने बताया कि एसोसिएशन के अध्यक्ष लगातार खेल को लेकर सोच रहें है. आज दिल्ली में फेंसिंग के 15 राष्ट्रीय कोच है खिलड़ियों को इंटरनेशनल स्तर पर प्रशिक्षण देने के लिए वह सीनियर खिलाड़ियों की मदद लेंगे जिससे स्कूल कॉलेज लेबल पर भी खिलाडी दक्ष हो सकें. और हाई परफॉरमेंस सेंटर बनने से अच्छे कोच, इक्विपमेंट,साइकिलॉजिस्ट, फिजियोथेरेपीस्ट और शानदार एसी में उन्हें प्रशिक्षित किया जायेगा.
दिल्ली एसोसिएशन ने उत्तराखंड और भारतीय फेंसिंग एसोसिएशन के सचिव राजीव मेहता और उनकी पूरी टीम द्वारा शानदार आयोजन पर बधाई और शुभकामनायें दी है. उन्होंने कहाँ आज दुनिया में इस आयोजन से हल्द्वानी का नाम रोशन भी हुआ है.
