दुःखद - हल्द्वानी से घर लौट रहे दो फुफेरे भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, नैनीताल रोड़ में पुलिस को इस हालत में मिले 

 | 
दुःखद - हल्द्वानी से घर लौट रहे दो फुफेरे भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, नैनीताल रोड़ में पुलिस को इस हालत में मिले 

Uttarakhand Accident News -  नैनीताल रोड पर देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार दो फुफेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों युवक हल्द्वानी से लौट रहे थे। मृतकों की पहचान रुद्रपुर के शांति विहार कॉलोनी निवासी योगेश चौधरी और घासमंडी आदर्श कॉलोनी निवासी मोहित चौधरी के रूप में हुई है। दोनों हल्द्वानी किसी निजी कार्य से गए थे और देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रात में गश्त कर रही पुलिस टीम को सिडकुल के पारले चौक के पास दोनों युवक घायल अवस्था में सड़क किनारे मिले।

 

पुलिस ने दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, योगेश ने हाल ही में बी.फार्मा की पढ़ाई पूरी की थी, जबकि मोहित एक ग्लास स्टोर में मार्केटिंग का कार्य करता था। दोनों अपने-अपने परिवारों के इकलौते सदस्य थे, जिससे परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस अब अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now