हल्द्वानी - नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्रिशूल होटल को किया सील, प्रशासन की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

 | 
हल्द्वानी - नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्रिशूल होटल को किया सील, प्रशासन की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

हल्द्वानी -  नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कटघरिया स्थित त्रिशूल होटल को सील कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासन और प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने होटल पहुंचकर जांच-पड़ताल के बाद उसे सील किया।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी समेत चार लोगों पर आरोप लगे हैं। आरोप है कि इसी होटल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, वहीं प्रशासन ने भी होटल के संचालन से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की। जांच के दौरान होटल बिना आवश्यक अनुमति के संचालित होता पाया गया। इसके बाद संयुक्त टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद मामले ने एक बार फिर शहर में चर्चा तेज कर दी है। फिलहाल पुलिस दुष्कर्म के आरोपों की जांच में जुटी है। वहीं, होटल के संचालन से जुड़ी अनियमितताओं को लेकर प्रशासन की ओर से भी कार्रवाई की गई है। मामले में आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

WhatsApp Group Join Now