हल्द्वानी - लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में हड़कंप, दो दिन से गायब था दीपक 

 | 
हल्द्वानी - लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में हड़कंप, दो दिन से गायब था दीपक 

हल्द्वानी - हल्द्वानी के कमलुआगांजा क्षेत्र से पिछले दिनों लापता हुए युवक का शव बुधवार सुबह भाखड़ा के जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह जंगल में एक व्यक्ति के पेड़ से लटके होने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दीपक चंद्र जोशी, निवासी कमलुआगांजा, हल्द्वानी के रूप में हुई है।

बताया गया कि दीपक पिछले कुछ दिनों से लापता था, जिसकी गुमशुदगी मुखानी थाने में दर्ज कराई गई थी। शव मिलने की सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल पर जांच कर रही है।

WhatsApp Group Join Now