हल्द्वानी - इंस्पिरेशन स्कूल के छात्रों का कमाल, JEE Mains-2 में शानदार प्रदर्शन, सर्वज्ञ श्रीवास्तव ने हासिल किए 99.24 पर्सेंटाइल

 | 
हल्द्वानी - इंस्पिरेशन स्कूल के छात्रों का कमाल, JEE Mains-2 में शानदार प्रदर्शन, सर्वज्ञ श्रीवास्तव ने हासिल किए 99.24 पर्सेंटाइल

हल्द्वानी - काठगोदाम स्थित इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी छात्र सर्वज्ञ श्रीवास्तव ने JEE Mains-2 परीक्षा में 99.2414 पर्सेंटाइल अर्जित कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इसी क्रम में विद्यालय के छात्र सार्थक रावत ने भी 96.2460 पर्सेंटाइल एवं मृदुल नाथ गोस्वामी  ने  93.6604364 प्राप्त कर IIT JEE Advanced हेतु सफलतापूर्वक अर्हता प्राप्त की है।

उल्लेखनीय है कि सर्वज्ञ श्रीवास्तव न केवल अकादमिक क्षेत्र में, बल्कि विद्यालय की वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भी सदैव अग्रणी रहे हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा समस्त विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन के निदेशक डॉ. दीपक बलूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बलूटिया, आयुषी बलूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या  ममता तनेजा, कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा, अकादमिक कोऑर्डिनेटर  मनमोहन जोशी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है तथा सर्वज्ञ श्रीवास्तव , सार्थक रावत एवं मृदुल नाथ गोस्वामी के अभिभावकों को हार्दिक बधाई प्रेषित की है।

WhatsApp Group Join Now