हल्द्वानी - एमबीपीजी कॉलेज चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट, कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रों का कोतवाली में धरना

 | 
हल्द्वानी - एमबीपीजी कॉलेज चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट, कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रों का कोतवाली में धरना

 

हल्द्वानी - एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में सोमवार को एक पक्ष के छात्र कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंच गए। छात्रों ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली परिसर में धरना दिया।

जानकारी के अनुसार, रविवार को एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे एक छात्र के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से नाराज छात्र सोमवार को कोतवाली पहुंच गए।

कोतवाली पहुंचे छात्रों ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धरना शुरू कर दिया। इस दौरान काफी देर तक छात्र कोतवाली परिसर में डटे रहे। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्र धरने से उठ गए।

सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि घटना से संबंधित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now