हल्द्वानी - नहर में युवक के शव मिलने से मची सनसनी, जेब में मिली शराब की बोतल, हाथ में गुदा है यह नाम 
 

 | 
हल्द्वानी - नहर में युवक के शव मिलने से मची सनसनी, जेब में मिली शराब की बोतल, हाथ में गुदा है यह नाम

हल्द्वानी - बरेली रोड क्षेत्र में नहर से मिले युवक के शव की पहचान धौलाखेड़ा निवासी रिंकू मौर्य के रूप में हुई है। गुरुवार शाम हरियाल मोटर्स के पास नहर में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया था।

आज शुक्रवार को मोर्चरी पहुंचे स्वजन ने शव की शिनाख्त की। पुलिस को तलाशी के दौरान युवक की जेब से शराब की बोतल मिली थी। वहीं, उसके हाथ पर रिंकू नाम गुदा होने के आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी थी।

बनभूलपुरा कोतवाल दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि स्वजन से पूछताछ में जानकारी मिली कि रिंकू का स्वास्थ्य लंबे समय से खराब था और उसे मिर्गी के दौरे भी आते थे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि नहर किनारे बैठने के दौरान चक्कर आने से वह असंतुलित होकर नहर में गिर गया होगा।

परिवार की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Group Join Now