उत्तराखंड - मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा होगी और पुख्ता, विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ाई जा रही सुरक्षा व्यवस्था, जानिए वजह
देहरादून - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री के लगातार बढ़ते सार्वजनिक कार्यक्रमों, सभाओं और बैठकों के मद्देनजर पुलिस उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की तैयारी में जुट गई है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने और चुनावी गतिविधियां बढ़ने के कारण उनकी सुरक्षा व्यवस्था को पहले से अधिक मजबूत करने की जरूरत महसूस की गई है।
मुख्यमंत्री धामी अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले और निर्णय ले चुके हैं। पुलिस स्तर पर उनकी सुरक्षा को लेकर सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। इसके अलावा अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री की सभाओं, जनसभाओं और विभिन्न बैठकों का सिलसिला बढ़ने की संभावना है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों के बीच उनकी मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों को और पुख्ता किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों के निर्देश के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की समीक्षा कर आवश्यक स्तर पर सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावी दौर में मुख्यमंत्री के सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखना और किसी भी संभावित सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करना है।


