रामनगर - कोसी कैफे होम स्टे मामला, आरोपी मैनेजर गिरफ्तार, यौन अपराध में सहयोग के आरोप
| Apr 23, 2026, 13:06 IST
रामनगर/नैनीताल - जनपद नैनीताल के रामनगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित कोसी कैफे होम स्टे से जुड़े चर्चित प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होमस्टे मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दर्ज दो अलग-अलग एफआईआर (संख्या 116/26 एवं 115/26) के तहत जांच के दौरान अहम खुलासे हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 64(1), 65(1) के साथ-साथ पोक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। जांच में सामने आया कि होमस्टे मैनेजर भास्कर जोशी (निवासी—कोसी डोलघर, जिला अल्मोड़ा) ने यौन अपराध से जुड़े मामले में आरोपी को संरक्षण और सहायता प्रदान की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर की निगरानी में कोतवाली रामनगर पुलिस ने मामले की गहन जांच की। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए, जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
WhatsApp
Group
Join Now
