रामनगर - चर्चित ब्लॉगर बिरजू मयाल गिरफ्तार, एक ही दिन में इतने मुकदमों की हुई बरसात, जानिए क्यों अंदर हुआ बिरजू 
 

 | 
रामनगर - चर्चित ब्लॉगर बिरजू मयाल गिरफ्तार, एक ही दिन में इतने मुकदमों की हुई बरसात, जानिए क्यों अंदर हुआ बिरजू

नैनीताल - रामनगर कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बदनाम कर धमकी देने और जबरन वसूली करने वाले शातिर अभियुक्त बिरजू मयाल को हल्द्वानी के रामपुर रोड हाइवे से गिरफ्तार कर लिया है। एक ही दिन में उसके खिलाफ तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज हुईं, जिनमें गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

पहला मामला: ग्राम ढिकुली निवासी राकेश नैनवाल ने शिकायत दी कि बिरजू मयाल ने उन्हें मां-बहन की गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इस पर FIR संख्या 279/25, धारा 351(3)/352 BNS में मुकदमा दर्ज किया गया।

दूसरा मामला: शिवलालपुर निवासी दिनेश मेहरा ने बताया कि बिरजू ने उससे ₹10,000 की मांग की। पैसा न देने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। इस पर FIR संख्या 280/25, धारा 308(2)/351(3) BNS में मुकदमा दर्ज हुआ।

तीसरा मामला: भरतपुरी निवासी नीमा देवी ने तहरीर दी कि 13 जुलाई को बिरजू मयाल व उसकी पत्नी का झगड़ा चल रहा था, बीच-बचाव करने पर बिरजू ने उनके साथ छेड़छाड़, गाली-गलौज और धमकी दी। इस पर FIR संख्या 281/25, धारा 74/115(2)/351(3)/352 BNS दर्ज की गई।

 

बिरजू मयाल के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर धाराओं में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं - 

1. FIR No. 135/25 – धारा 115/352/ 351(2) BNS – कोतवाली रामनगर
2. FIR No. 279/25 – धारा 351(3)/352 BNS – कोतवाली रामनगर
3. FIR No. 280/25 – धारा 308(2)/351(3) BNS – कोतवाली रामनगर
4. FIR No. 281/25 – धारा 74/115(2)/351(3)/352 BNS – कोतवाली रामनगर
5. FIR No. 64/21 – धारा 323/504/506 IPC व SC/ST Act – थाना कालाढूंगी
6. FIR No. 109/22 – धारा 323/353/427/447/504/506 IPC – थाना कालाढूंगी

WhatsApp Group Join Now