जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज, 200 से अधिक भाजपा-यूकेडी कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
जागेश्वर - आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विकासखंड लमगड़ा के चायखान स्थित वन विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के नेतृत्व में पूर्व विधायक प्रत्याशी शंकर लाल टम्टा सहित भाजपा और यूकेडी से जुड़े करीब 238 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में 28 गांवों से 300 से अधिक लोगों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल ने किया। ग्राम सभा भाटकोट से पूर्व विधायक प्रत्याशी शंकर लाल टम्टा के साथ विनोद प्रसाद, रोहित कुमार, मनीषा भट्ट, मदन राम, ममता भट्ट, दीपा भट्ट, गिरीश भट्ट, जगदीश, शिव राम, जसोदा भट्ट, आनंदी गोस्वामी, धीरज लाल, तुलसी गोस्वामी और नंदी गोस्वामी सहित कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
इसके अलावा भांगादेवली, चौड़ा, नाटाडोल, मलाड़ी, ढैली, बलमा, नौरा-मूनगल, अनुली, तोली-खर्सु, टकोली, गौना, वड्यूड़ा, खिरोली, अनरियाकोट, उज्योला, रतखान-रालाकोट, सत्यों, भैंसोड़ा, ध्युलीरौतेला, लमकोट, रणाऊ, कनरा, बोरा गांव, स्यूनानी, तिवारी जाख, धुरा-संग्रोली, बजेठी और डोलह सहित विभिन्न ग्राम सभाओं से बड़ी संख्या में ग्रामीण कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस में शामिल होने वालों में कई पूर्व ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल रहे। इनमें चंदन सिंह फर्त्याल पूर्व प्रधान, बलवंत सिंह पूर्व ग्राम प्रधान, जीत सिंह चौहान सेवानिवृत्त पूर्व जिलाध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी राजकीय जिला अल्मोड़ा, अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह सांगा, भीम सिंह पूर्व प्रधान, राम सिंह बगड़वाल पूर्व ग्राम प्रधान, कैलाश कुमार ग्राम प्रधान, ललित मोहन फर्त्याल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तथा यूकेडी नेता आनंद सिंह बोरा सहित कई लोग शामिल रहे।
इस दौरान कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कुंजवाल ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का कांग्रेस से जुड़ना पार्टी के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की। नेताओं ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कांग्रेस जनता के बीच लगातार आवाज उठाती रहेगी।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख धौलादेवी लीला बिष्ट, प्रदेश सचिव गोपाल बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र मेर, जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ दीवान राम, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति नवीन कोहली, जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन सुनील जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष लमगड़ा मनोज रावत, जैती नाथ सिंह धानक, महिपाल आर्य, पूरन बिष्ट, गोपाल चौहान, रमेश बिष्ट, पूरन पांडेय, दीपक फर्त्याल, शिवराम आर्य, हेम कुमार, गोपाल वनौली, पान सिंह बोरा, धन सिंह फर्त्याल, प्रकाश पांडेय, बिशन सिंह फर्त्याल, देवेंद्र बिष्ट, राजेश अधिकारी, मोहन नगरकोटी, दीपक मलारा, निरंजन शर्मा, बहादुर राम, कुंदन कुंजवाल, गोपाल महरा, भुवन गहरवाल, प्रदीप बिष्ट, मदन कुंजवाल, सतीश पंत, आनंद सिंह बोरा और चंदन बोरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।


