नैनीताल - इस डिग्री कॉलेज की महिला प्रोफेसर लापता, यहाँ मिली अंतिम लोकेशन, गुमशुदगी दर्ज 
 

 | 

रामनगर - अपने घर से राजकीय डिग्री कॉलेज पीएनजी पीजी रामनगर को निकली वनस्पति विज्ञान की महिला प्रोफ़ेसर संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पुलिस ने प्रोफेसर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद महिला प्रोफेसर की तलाश की जा रही है। पिथौरागढ़ निवासी ऋचा पुनेठा यहां डिग्री कालेज में वनस्पति विज्ञान की प्रोफेसर हैं। करीब 6 माह पूर्व उनका तबादला पिथौरागढ़ से रामनगर हुआ था। जबकि उनका परिवार देहरादून में रहता है। वह अविवाहित हैं और रामनगर में किराये के घर में रहती हैं। प्रोफेसर दो सितंबर को ड्यूटी पर कालेज नहीं पहुंची तो इसकी जानकारी स्वजन को दी गई। रक्षाबंधन पर उनका भाई मनीष पुनेठा त्योहार मनाने बहन के पास आया है, तब से यहीं रह रहा था। उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो काल नहीं लग पाई। इसके बाद उनके पिता नीलांबर पुनेठा ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।


पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। इधर बेटी के लापता होने से परिवार के लोग चिंतित है। कालेज के प्राचार्य एमसी पांडे ने बताया कि ऋचा पुनेठा की बीते शनिवार को सुबह आठ बजे से दस बजे तक की पाली में परीक्षा ड्यूटी थी। जब वह ड्यूटी के लिए कालेज नहीं पहुंची तो उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया। बताया जा रहा कि वह सुबह साढ़े आठ बजे घर से कालेज के लिए निकली थी। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि महिला प्रोफेसर की अंतिम लोकेशन काशीपुर क्षेत्र में मिली है। पुलिस टीम को संभावित जगहों पर उनकी तलाश के लिए भेजा गया है।
 

WhatsApp Group Join Now