नैनीताल - रात में वीडियो कॉल में चिल्लाया बोला जान देने जा रहा हूं, सुबह झील में मिला होटलकर्मी का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

 | 
नैनीताल - रात में वीडियो कॉल में चिल्लाया बोला जान देने जा रहा हूं, सुबह झील में मिला होटलकर्मी का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

नैनीताल - उत्तराखंड के नैनीताल शहर में शुक्रवार सुबह प्रसिद्ध नैनी झील में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की मदद से शव को झील से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब नौ बजे पाषाण देवी मंदिर के समीप मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने झील में एक शव तैरता हुआ देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को बाहर निकाला।

 

तलाशी के दौरान मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान मल्लीताल बड़ा बाजार निवासी 45 वर्षीय मनीष पुत्र सुंदर लाल के रूप में हुई। बताया गया कि वह शहर के एक होटल में कार्यरत था और अविवाहित था। बताया जाता है कि लोगों ने बीती रात अधेड़ को फोन पर चिल्लाते सुना था कि वो आत्महत्या करने जा रहा है।

 

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और शव को बीडी पांडे अस्पताल भेजकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। फिलहाल परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now