नैनीताल - एलपीजी कालाबाजारी पर नैनीताल पुलिस का एक्शन, अवैध LPG रिफिलिंग गैंग का किया भंडाफोड़ दो सगे भाई गिरफ्तार
 

 | 
नैनीताल - एलपीजी कालाबाजारी पर नैनीताल पुलिस का एक्शन, अवैध LPG रिफिलिंग गैंग का किया भंडाफोड़ दो सगे भाई गिरफ्तार

रामनगर - जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली रामनगर पुलिस ने अवैध LPG गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी में संलिप्त एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। दिनांक 09 अप्रैल 2026 को एसपी मनोज कत्याल एवं सीओ सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खराड़ी क्षेत्र में एक मकान पर छापेमारी की। यहां घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग और भंडारण का कार्य किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 34 छोटे-बड़े गैस सिलेंडर, LPG रिफिलिंग उपकरण, तराजू-बांट तथा लगभग आधा ड्रम डीजल बरामद किया। मौके पर ही अवैध रिफिलिंग करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त - 
अमन उर्फ भल्ला (26 वर्ष)
शहजाद उर्फ शैजी (23 वर्ष)
दोनों निवासी खताड़ी, रामनगर हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज कर (FIR संख्या 101/26) उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बरामद सामान:
34 गैस सिलेंडर (छोटे-बड़े)
LPG रिफिलिंग उपकरण
तराजू व बाट
ज्वलनशील पदार्थ (डीजल)

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट कहा कि जनसुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों और LPG की कालाबाजारी में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध भंडारण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं अवैध गैस रिफिलिंग, कालाबाजारी या भंडारण की सूचना मिले तो तुरंत 112 नंबर या नजदीकी थाने को सूचित करें।

WhatsApp Group Join Now