नैनीताल - कैंची धाम मेले के चलते इन स्कूलों में 15 जून को अवकाश घोषित, आंगनबाड़ी से लेकर 12th तक के स्कूल बंद

 | 
नैनीताल - कैंची धाम मेले के चलते इन स्कूलों में 15 जून को अवकाश घोषित, आंगनबाड़ी से लेकर 12th तक के स्कूल बंद  DM Nainital

नैनीताल - कैंची धाम मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने विकासखंड भीमताल एवं बेतालघाट क्षेत्र में संचालित सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जून 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

जारी आदेश के अनुसार विद्यार्थियों एवं आमजन की सुविधा, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। अवकाश शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों पर लागू होगा। साथ ही क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक एवं बेसिक) तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास को निर्देश दिए हैं कि आदेश की जानकारी समय रहते सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा विद्यार्थियों के अभिभावकों तक पहुंचाई जाए। हालांकि, संबंधित क्षेत्रों के सभी अन्य शासकीय कार्यालय पूर्ववत संचालित रहेंगे और अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समयानुसार अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे।

जिलाधिकारी ने आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now